फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weighing started on the fifth day and then stopped after some time, commotion

Lakhimpur Kheri News: पांचवें दिन शुरू हुई तौल कुछ देर बाद फिर बंद, हंगामा

Thu, 04 Apr 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Weighing started on the fifth day and then stopped after some time, commotion
गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां
मितौली। चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। पांच दिन से दतेली गन्ना केंद्र पर ट्रॉलियों में गन्ना सूख रहा है। चार दिन बाद बुधवार को तौल शुरू हुई। मात्र 10 ट्रॉलियों की तौल हो सकी थी, तभी चीनी मिल खराब होने का हवाला लेते हुए तौल बंद बंद करा दी गई। इससे किसान भड़क गए और हंगामा काटा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द तौल शुरू नहीं होती है, तो वह लोग भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

गन्ना किसान घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से क्रय केंद्र दतेली पर गन्ना तौलने में समस्याएं आ रही हैं। पर्ची रिजेक्ट की जा रही हैं। गन्ना भरी ट्रॉलियां क्रय केंद्र पर खड़ी हैं। गन्ना सूख रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान प्रेम पीयूष का कहना है पिछले चार दिनों से मिल प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की जा रही है। किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। पिछले चार दिनों से 40 ट्रालियां केंद्र पर खड़ी हुई हैं। किसानों ने कहा कि आखिर अपना गन्ना कहां लेकर जाएं।
विज्ञापन

वहीं, समिति लिपिक पवन मिश्रा का कहना है कि बुधवार को गन्ना तौलने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन मिल में खराबी आने की वजह से तौल बंद कर दी गई है। मिल ठीक होते ही तौल शुरू करा दी जाएगी। तौल लिपिक बरातीलाल अवस्थी ने मिल में खराबी आने की वजह से तौल बंद होने की बात कही है। फिलहाल किसानों की गन्ना भरी करीब 40 ट्रॉलियां गन्ना सेंटर पर खड़ी हैं। किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठने चेतावनी दी है। इसकी जिम्मेदारी हरगांव गन्ना मिल प्रबंधन की होगी।

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

गन्ना सेंटर पर खड़ी ट्रालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed