{"_id":"5f5e58138ebc3e5aa70d0289","slug":"weekly-detention-lakhimpur-news-bly4197075109","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के चलते सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, गिने-चुने लोग ही वाहनों से निकलते दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के चलते सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, गिने-चुने लोग ही वाहनों से निकलते दिखे
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी पर बंद बाजार
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शासन की ओर से लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद पहली साप्ताहिक बंदी का रविवार को नगर पालिका क्षेत्रों में खासा असर दिखा। बाजार बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा रहा हालांकि गांवों और कस्बों में बंदी के बावजूद दुकानें खुलीं।
योगी सरकार ने पांच माह के लंबे लॉकडाउन के बाद पिछले दिनों इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। मगर, जिले में बढ़ती संक्रमितों की संख्या को देखते हुए डीएम ने रविवार को साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए। इसका असर शहर के अलावा गोला, मोहम्मदी, पलिया नगर पालिका क्षेत्रों में तो पूरी तरह से दिखाई दिया, लेकिन गांवों और कस्बों में दुकानें खुलीं।
मोहम्मदी। साप्ताहिक बंदी के कारण कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। केवल मेडिकल, फल, सब्जी और कीटनाशक दवाइयों की दुकानें खुलीं। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि रविवार को पूरी तरीके से बंदी घोषित की गई है।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कस्बे में साप्ताहिक बंदी का असर रहा। आवश्यक सेवाओं के तहत दवा और दूध की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहीं।
अमीरनगर। साप्ताहिक बंदी होने के कारण सिर्फ मेडिकल स्टोर, दूध और फल की दुकानें खुलीं। बाजार में सन्नाटा रहा।
भीखमपुर। कस्बे में दवा और फल की दुकानों के अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने बताया कि बंदी के आदेश का पूरी तरह पालन होगा।
संसारपुर। साप्ताहिक बंदी को लेकर कस्बा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दाताराम पटेल ने बंदी को लेकर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव से मुलाकात की। इस पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बंदी को लेकर आदेश न मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं।
ममरी। ग्रामीण क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी का प्रावधान न होने के बावजूद कस्बा सहित महेशपुर, अजान, झाऊपुर, रोशननगर, महेशपुर, घरथनिया में सिर्फ मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, फल की दुकानें ही खुलीं। मैलानी। डीएम की ओर से रविवार को घोषित साप्ताहिक बंदी का यहां पूरी तरह असर दिखाई दिया। फल, सब्जी, मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। बाजार में सुबह से ही पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।