{"_id":"692762b460f10fb425028fd7","slug":"wedding-season-is-hindering-sir-work-voters-are-not-being-found-even-after-searchin-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-162063-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसआईआर कार्य में बाधक बन रहा सहालग, खोजे नहीं मिल रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसआईआर कार्य में बाधक बन रहा सहालग, खोजे नहीं मिल रहे मतदाता
Thu, 27 Nov 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर में एसआईआर का कार्य करते बीएलओ। संवाद
लखीमपुर खीरी/संपूर्णानगर। सहालग के बीच विवाह समारोह में जाने की वजह से काफी लोग घर पर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जुटे बीएलओ को खासा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर उनके लक्ष्य पर पड़ रहा है। चार दिसंबर तक काम पूरा कराया जाना है।
जनपद में 28 लाख वोटरों का एसआईआर फाॅर्म भरवाने के लिए 2903 बीएलओ लगाए गए हैं, जो सुबह से देर शाम तक काम करते हैं। एसआईआर का काम पूरा करने के लिए मात्र आठ दिन बचे हैं, जबकि 60 प्रतिशत से अधिक काम अधूरा है। संपूर्णानगर में काम करने वाले बीएलओ के मुताबिक कई घर ऐसे हैं, जहां लोग शादी-बारात के सिलसिले में गए हुए हैं। उनके न मिलने से एसआईआर की प्रगति नहीं हो पा रही है। फाॅर्म भर भी गए तो फोटो आदि लगाने के लिए भी होना जरूरी है। ऐसे में लगातार उनसे संपर्क कर जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने की बात कही जा रही है।
वहीं, संपूर्णानगर क्षेत्र में हर जगह एसआईआर का कार्य चल रहा है। ऐसे में जनता को वर्ष 2003 की सूची में नाम खोजने व पुत्र वधुओं के ईपीएस नंबर लाने में परेशानियां हो रही हैं। बुधवार को चीनी मिल कैंटीन में बीएलओ सुनील कुमार प्रपत्र भर रहे थे। ऐसे में मिल कर्मियों के बीच यह स्थिति थी कि कुछ कर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं तो कुछ के दो व पांच वर्ष शेष हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वह अपना नाम किस जगह रखना चाहते हैं, इसमें असमंजस बना हुआ है। इसमें बीएलओ को भी परेशानियां आ रही हैं।