फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

दोपहर बाद मौसम के बदले तेवर, बादल छाए..बूंदाबांदी

Thu, 07 Jan 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
weather
आसमान में छाए बादल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। बुधवार को जहां सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली, वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों ने गर्म कपड़े तक उतार दिए, लेकिन अपराह्न 3:30 बजे मैलानी, अमीरनगर, भीखमपुर आदि क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव के साथ घने बादल छा गए। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार की सुबह तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार से घना कोहरा गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ था और तापमान भी बढ़ रहा था। इससे गेहूं की फसल को लेकर किसानों को चिंता सताने लगी थी, लेकिन बुधवार को मौसम में आए बदलाव से राहत मिली है। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं आई है, लेकिन मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश होने का अनुमान जताया है। कोहरा गिरने की भी शुरुआत आज से होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान कल से दो डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सुबह कोहरा भी गिरेगा, जो शुक्रवार तक पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ज्यादा घना कोहरा गिरने की संभावना है। इससे वाहन चालाकों को दृश्यता कम होने की समस्या से जूझना पड़ सकता है। वाहनों की फॉग लाइट जलाकर ही धीमी गति से गाड़ी चलाएं। वहीं ज्यादा घना कोहरा गिरने से वातावरण में प्रदूषण तत्व बढ़ जाने से फेफड़ों और आंख में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम ने बदला रुख, आसमान में छाए काले घने बादल
गोला गोकर्णनाथ। दो दिन से पड़ी भीषण गर्मी और निकली धूप के बाद बुधवार दोपहर से मौसम का अचानक रुख बदल गया। आसमान में काले घने बादल छाने से लोगों को अपनी फसलों की सिंचाई की आशाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशननगर। क्षेत्र में बुधवार सुबह से निकली धूप, अचानक दोपहर बाद मौसम करवट ली, जो तेज हवा चलने के बाद बादल छा गए और हल्की बारिस हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। वहीं रोशननगर के किसान श्रीचंद वर्मा ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, मसूर, लाही, मटर, गन्ना को लाभ मिलेगा, वहीं आलू के लिए नुकसान है।

बग्घून। बुधवार शाम को तेज हवा और आसमान में बदरी छा गई, जिससे ठंड के आसार बढ़ गए।

कई दिनों के बाद गिरा घना कोहरा अमीरनगर। कई दिनों से खराब चल रहे मौसम के बाद बुधवार की सुबह घने कोहरे की चादर में छुपा सूरज निकलने के लिए लुका छुपी करता रहा। नौ बजे के बाद कोहरा छंट गया और आसमान साफ हो गया। घने कोहरे के चलते मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे से निकलने वाले चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed