फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

दो दिन बाद चल सकती हैं बर्फीली हवाएं

Thu, 26 Nov 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर गिरी बर्फ पिघलने से मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि दो दिन बाद तराई क्षेत्र में शीतलहर का असर दिखने लगेगा। बुधवार को मौसम में उतार-चढ़ाव के तौर पर बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश की संभावना से इनकार किया है। फसलों लिहाज से मौसम अनुकूल बताया जा रहा है, क्योंकि गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए ठंडक मुफीद है।
विज्ञापन

जनपद का बड़ा भू-भाग तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह कोहरा पड़ने लगा है, जिससे सुबह और शाम को ठंडक बढ़ जाती है। नवंबर का अंतिम सप्ताह होने के कारण ठंडक का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेेपी गुप्ता ने बताया है कि बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से दो दिन बाद शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंडक में अचानक काफी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में आने वाले तूफान का उत्तर प्रदेश में असर नहीं पड़ेगा। उधर, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि अभी रबी सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं की बुवाई हो रही है। इसके लिए ठंडक का मौसम अनुकूल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed