{"_id":"5fa6d3718ebc3e9ba43c0fa4","slug":"weather-lakhimpur-news-bly42617916","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के साथ अब कोहरे की दस्तक, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के साथ अब कोहरे की दस्तक, ठंड बढ़ी
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा शहर, लाइट जला कर जाते बाइक सवार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर समेत पूरे जनपद में कुछ दिनों से प्रदूषण की वजह से धुंध छाई ही थी, लेकिन शनिवार को सुबह से पूरा जनपद कोहरे की चादर से ढक गया। इससे सुबह वाहन चालकों को सामने दिखाई न पड़ने से सड़क पर चलना दूभर हो गया। दोपहर में कोहरे को चीरकर धूप निकली, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
इस सर्दी सीजन में पहली बार शनिवार को घना कोहरा गिरा, जिससे ठंडक भी बढ़ गई। इससे लोगों ने गर्म कपड़े के साथ ही जैकेट/फुल स्वेटर निकाल लिए हैं। कोहरा गिरने की शुरुआत होने के साथ ही वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि घने कोहरे में सड़क पर दृश्यता काफी कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ गई हैं। इससे बचने के लिए वाहन चालकों ने दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाए। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरा इसी तरह गिरेगा। कभी कम या ज्यादा हो सकता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
--
घने कोहरे में धीमी गति से रेंगे वाहन
अमीरनगर। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। सड़क पर सुबह नौ बजे तक साफ दिखाई न देने से वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर रेंगते रहे। दो दिनों से लगातार आसमान में छाई धुंध के बाद तीसरे दिन शनिवार की सुबह मौसम का ऐसा मिजाज बदला कि तेज घना कोहरा गिरना शुरू हो गया। ठंड के साथ ही घने कोहरे ने सड़क पर आने जाने वालों के लिए दिक्कत पैदा कर दीं। मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। घने कोहरे के साथ अचानक ठंडक बढ़ गई। लोग सुबह घरों से बाहर गर्म कपड़े पहन कर निकले।