{"_id":"6ad9110ae4ecb5b67d07ef04","slug":"daughters-from-159-impoverished-families-get-married-in-a-mass-wedding-ceremony-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-188101-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह में 159 निर्धन परिवारों की बेटियों के पीले हुए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह में 159 निर्धन परिवारों की बेटियों के पीले हुए हाथ
Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
पलिया में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधु। संवाद
पलियाकलां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को पलिया के एक मैरिज लॉन में 159 जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम कराया गया। इसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल रहा। मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि निर्धन परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने में यह योजना वरदान साबित हो रही हैं।
पलिया ब्लाॅक क्षेत्र के 81 जोड़ों का पंजीकरण था, इसमें 78 का विवाह कराया गया। बांकेगंज के 78 के पंजीकरण में 76 का विवाह और मैलानी के पांच जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े के लिए एक लाख रुपये का बजट है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, पलिया नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, बीडीओ ऋषिकांत, एडीओ अविनाश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।