फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Markets begin to fill with earthen *karvas*; Karva Chauth shopping gets underway.

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी के करवा से सजने लगा बाजार, करवाचौथ की खरीदारी शुरू

Thu, 22 Oct 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Markets begin to fill with earthen *karvas*; Karva Chauth shopping gets underway.
लखीमपुर खीरी। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के इमली चौराहे समेत विभिन्न बाजारों में मिट्टी के करवा की दुकानें सज गई हैं। व्रत की पूजा के लिए महिलाएं करवा और पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन


करवाचौथ की पूजा में मिट्टी के करवा का विशेष महत्व है। बाजार में छोटे-बड़े आकार के सादे और रंगीन करवा उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे करवा महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार राजू, धर्मेंद्र और सूरज ने बताया कि मिट्टी के करवा की कीमत 20 से 60 रुपये तक है। इनके दाम आकार और रंग के हिसाब से अलग-अलग हैं। बाजार में अब पैकिंग वाले करवा भी उपलब्ध हैं। इनमें सजी हुई थाली, छन्नी और लोटा समेत पूजन सामग्री का सेट मिल रहा है। इनकी कीमत 125 से 225 रुपये तक है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
करवा चौथ पूजन सामग्री की रेट लिस्ट
सामग्री कीमत
मिट्टी का करवा छोटा 20
छोटा करवा रंगीन 25
मंझला करवा सादा 30
मंझला करवा रंगीन 40
बड़ा करवा सादा 50
बड़ा करवा रंगीन 60
पैकिंग वाला पूजन सेट 125-225
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed