{"_id":"6ad90f5788a6ff17ed03a120","slug":"leopard-spotted-near-bathua-remains-at-large-even-after-a-weekleopard-spotted-near-bathua-remains-at-large-even-after-a-week-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188099-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बथुआ के पास दिखा तेंदुआ, एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बथुआ के पास दिखा तेंदुआ, एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर
Thu, 22 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
निघासन। उत्तर निघासन वन रेंज के बथुआ गांव के पास जल निगम की पानी की टंकी के नजदीक बुधवार को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आबादी के पास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
गौरतलब है कि बीती 14 अक्तूबर को नौरंगाबाद ग्राम पंचायत के टॉपर फार्म में तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला था। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में दो पिंजरे लगाए थे। इसके बावजूद एक सप्ताह बीतने के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। अब बथुआ गांव के पास उसका वीडियो सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोग बच्चों को घरों से बाहर भेजने और खेतों में काम करने से भी कतरा रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
तेंदुए के देखे जाने के बाद गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, रेंजर, उत्तर निघासन रेंज