{"_id":"5eac304e8ebc3e90ad28fe1e","slug":"weather-lakhimpur-news-bly404445321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टिनशेड सहित गिरी दीवार के नीचे दबकर दंपती का जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टिनशेड सहित गिरी दीवार के नीचे दबकर दंपती का जान गई
विज्ञापन
मितौली। थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव बेहड़ालाल में टिनशेड सहित गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। गांव नकारा में तीन लोग घायल हो गए। चार पशुओं की मौत हो गई।
गांव बेहड़ालाल निवासी मुंशी (72) पत्नी अख्तरी (70) के साथ घर में सो रहे थे। गुरुवार रात में अचानक आई तेज आंधी और बारिश के बीच उनके घर की टिनशेड दीवार समेत भरभराकर गिर गई। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आंधी के बीच किसी तरह से मलबा हटाकर जब तक दोनों को बाहर निकालते। इससे पहले ही दंपती की मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया और दैवी आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा दो बकरी, दो भैंस का बच्चे, एक कुत्ते की भी मलबे के नीचे आने से मौत हो गई। गांव नकारा निवासी सर्वेश सिंह की डेयरी का बाउंड्री व टिन शेड उखड़ गई। हादसे में महेश (45), महेंद्र (40) और माया प्रसाद (38) घायल हो गए। गांव के ही राजीव सिंह की एक भैंस और लालजी सिंह की एक गाय टूटकर गिरे पेड़ के नीचे दबकर मर गई। संवाद
पेड़ के नीचे दबकर वृद्ध की गई जान, मकान क्षतिग्रस्त
बरवर बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के गांव दुल्हापुर चौबे निवासी तौलेराम (70) अपने मकान के आगे पड़ी टिनशेड के नीचे पशुशाला में सो रहे थे। आंधी तूफान से उनके मकान के सामने खडा नीम का पेड़ टिनशेड पर गिर गया। हादसे में पेड़ के नीचे दबकर तौलेराम की मौत हो गई, जबकि पड़ोस में बंधा एक पशु घायल हो गया। तहसीलदार विकास धर दुबे और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।गांव साहूपुर में आंधी में पेड़ रामसागर के मकान पर गिर गया। इससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।