{"_id":"5dfcf16d8ebc3e87ff46c9d2","slug":"weather-lakhimpur-news-bly3888091160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह निकली गुनगुनी धूप, तो कंपकपी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह निकली गुनगुनी धूप, तो कंपकपी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मौसम के मिजाज में शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने से थोड़ी गर्माहट आई। दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों ने गुनगुनाहट महसूस की, तो न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शाम को जैसे-जैसे धूप मध्यम हुई, वैसे ही ठंड और गलन को प्रकोप बढ़ने लगा। घरों से बाहर निकलने पर लोगों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे सूर्योदय हुआ, जिसके बाद सूरज अपने चरम पर पहुंचा। इससे कई दिनों से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को गुनगुनी धूप ने राहत दी। इससे लोग धूप में बैठकर आनंद लेते रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ नौ पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि कोहरे का असर कम हुआ है, जिससे अच्छी धूप निकली। अभी मौसम में खास परिवर्तन के आसार नहीं है। दो-तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन ठंड और गलन का असर शाम होते बढ़ जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलेंगी।
मौसम के भी रंग निराले, कहीं निकली धूप, तो कहीं कोहरा
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। बिजुआ क्षेत्र में सुबह 8.10 बजे सूर्योदय हुआ, जिस पल को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। वहीं धौरहरा क्षेत्र मेें सुबह 7.59 बजे घना कोहरा छाया था।