फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सर्दी के तेवर तीखे, न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिरा

Thu, 19 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। सर्दी के तेवर लगातार सर्द होते जा रहे हैं। बुधवार को भी दिन भर आसमान में कोहरे की चादर छाई रही, जिससे लोग लगातार दूसरे दिन भी धूप को तरस गए। तापमान में गिरावट लगातार जारी है, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई है। इसके अलावा शीतलहर लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो शीतलहर आफत साबित हो रही है। सुबह स्कूल का समय परिवर्तन किए जाने के बाद भी बच्चों के लिए ठंड में बीमार होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि ईस्ट यूपी में अभी कोहरा छाया रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट का सिलसिला थम सकता है। उन्होंने बताया कि कोहरे के सितम से अभी कुछ और दिन राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। शीतलहर और गलन के चलते लोग अलाव तापकर खुद को गर्म करने का प्रयास करते रहे। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी और अधिकारी कामकाज छोड़कर हीटर के पास हाथ सेंकते रहे। साथ ही ठंड में छुट्टियों को लेकर चर्चाएं आम रहीं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा और मंत्री विश्वास सिंह की अगुवाई में शिक्षकों का एक दल कलक्ट्रेट में एडीएम अरुण कुमार सिंह से मिला और मौसम अनुकूल होने तक कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

यार्ड में ठंड से कंपकंपा रहे गन्ना किसान
खमरिया। कड़ाके की ठंड में गन्ना मिल यार्ड में खुले आसमान और गंदगी के बीच बैठे गन्ना किसान सर्दी से ठिठुर रहे हैं। मिल प्रबंधन ने केन यार्ड में दूर-दूर से गन्ना लेकर आए किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तो दूर शासन के निर्देश पर उचित अलाव तक की व्यवस्था नहीं कराई है। पूरे मिल यार्ड में सिर्फ एक छावनी है। इसके अलावा इस भीषण ठंड-बरसात से बचाव के उचित प्रबंध तक नहीं है। गन्ना किसान अपने वाहनों के नीचे बैठकर किसी तरह रात काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी धौरहरा एस सुधाकरण ने बताया ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने के निर्देश मिल प्रबंधन को दिए जा चुके हैं। यार्ड में अलाव नहीं जलाए गए हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।
अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना बीके सिंह ने बताया मिली यार्ड में अलाव जलाए गए हैं। यार्ड में किसी भी किसान के लिए खोई जलाने के लिए उपलब्ध है। हां यार्ड खुला होने के कारण बरसात के चलते जलभराव जरूर है। संवाद
बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह रास्ते बंद
धनगढ़ी-नेपाल। सुदूर पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्रों में गत सप्ताह हुई भीषण बर्फबारी से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ रहा है। बर्फबारी होने से पहाड़ के सात जिलों में स्कूल बंद हैं। जगह-जगह रास्ता बंद होने से खाद्यान्न सामग्री की पूर्ति भी पहाड़ी क्षेत्र में नहीं हो पा रही है। रास्ते पर जमा बर्फ को सेना के जवान हटाकर रास्ता खुलवाने में जुटे हैं। इस बर्फबारी का असर लखीमपुर खीरी में भी देखा जा सकता है।
सुदूर पश्चिम प्रदेश के सात पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के चलते डडेलधुरा का अतरिया-भीमदत्त राजमार्ग, बाजुरा बझांग, बेतड़ी आछाम जिलों तक जाने वाले मार्ग बंद हो गए थे। स्कूल भी बंद कर दिए गए थे, जो कि आज तक बंद है। रास्तों को खुलवाया जा रहा है। मार्गों पर तीन से चार फुट तक बर्फ जमी होने है। अतरिया मौसम विभाग कार्यालय के प्रमुख सिंगल चौधरी ने बताया पहाड़ी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

अलाव जलवाने की मांग
मझगईं। तराई इलाके में मंगलवार से चालू हुई शीतलहर बुधवार को भी जारी रही। पछुआ हवा चलने के साथ दो दिन से धूप न निकलने से इलाके में ठंड का प्रकोप जारी रहा। तहसील व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार चैरसिया, मझगईं नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अन्नूलाल गुप्ता, महामंत्री रामू पटेल ने प्रशासन से कस्बे के साथ नौगवां बैंक, अस्पताल व बाजार में भी अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed