फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

फिर बिगड़ा मौसम बारिश, गिरे ओले

Tue, 03 Feb 2015 11:18 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
weather
मंगलवार को बारिश के साथ ओले पड़ने से एक बार फिर ठंड में मामूली इजाफा हो गया है। जिले भर में हल्की बारिश के साथ लखीमपुर, निघासन और बिजुआ में ओले गिरने की सूचना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे शाम को हल्की ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन

पलियाकलां। इलाके में दो चरणों में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया। बारिश और ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि का असर लाही, गेहूं आदि की फसलों पर हुआ। बारिश सुबह और दोपहर में हुई। दोपहर में हुई बारिश में पानी कम और ओले ज्यादा रहे।
विज्ञापन

बिजुआ। सोमवार को तेज धूप के बाद मंगलवार को अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया। सुबह करीब आठ बजे बारिश तेजी से होने लगी। थोड़ी देर के बाद बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। गुलरिया पड़रिया, मालपुर, रायपुर, नौसर, बिजुआ इटकुटी समेत इलाके के कुछ हिस्सों में ओले गिरे। इस समय किसानों की गेहूं और लाही की फसल को नुकसान हुआ है। कुछ जगहों पर ओले गिरने से फसल पलट भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र में पानी के साथ में ओले गिरने से जहां ठंड बढ़ी है वहीं लाही और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद दोपहर में फिर बारिश हुई। शाम करीब तीन बजे पहले बारिश हुई फिर ओले गिरने लगे।
मझगईं। दो दिन धूप निकलने के बाद मंगलवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया और सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश के साथ ओले गिरने से जहां लाही और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ वहीं गांव के कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया।

मैलानी। सुबह करीब साढ़े छह बजे हल्की बारिश होने के साथ ही चने के बराबर ओले भी गिरे। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। इससे मौसम कुछ सर्द हो गया।
ममरी। मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसानों का कहना है कि अभी तो हल्की बूंदाबांदी हुई है सहालगों के चलते यदि मौसम का मिजाज यूं ही रहा तो खेतों में खड़ी लाही और मसूर की फसल चौपट हो जाएगी, जिससे उनकी सारी लागत और मेहनत बेकार चली जाएगी।
खीरी टाउन। कस्बे में दोपहर के बाद हल्की बारिश के साथ ओले गिरे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के बाद हल्की धूप में नम हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed