फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather: Fog, cold wave and melting left shivering since morning

सुबह से छाया रहा कोहरा, शीतलहर व गलन ने छुड़ाई कंपकपी

Sat, 29 Jan 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Weather: Fog, cold wave and melting left shivering since morning
बांकेगंज में आग तापते लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तराई में सर्दी के तेवर शुक्रवार को भी तीखे रहे। सुबह से कोहरा छाया रहा और शीतलहर व गलन चरम पर रही। अपराह्न करीब दो बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर व गलन से लोगों को कंपकंपी छूटती रही। शाम होते ही शीतलहर ने फिर से पैर पसार लिए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से कोहरा छाए रहने के साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। दिन भर गलन का असर लोगों को हलकान करता रहा। इससे बच्चे व बुजुर्ग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। लोग अलाव तापकर ठंड से बचाव का प्रयास करते दिखे। कार्यालयों में भी कर्मचारी व अधिकारी हीटर से चिपके नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आगामी दो दिनों में धूप निकलेगी, लेकिन शीतलहर व गलन का असर कम नहीं होगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह देर तक छाया रहा कोहरा, गलन ने बढ़ाई ठंड
बांकेगंज। शुक्रवार सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सूर्यदेव और बादलों के बीच लुका-छुपी का खेल चलता रहा। गलन से लोग ठिठुरते नजर आए। धूप नहीं निकलने से लोगों के कंपकंपी छूटती रही। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। इससे हाथ-पर हाथ धरे बैठे दुकानदार अलाव तापते नजर आए। वातावरण में गलन रहने के कारण देर शाम बाद सर्दी और बढ़ गई। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। संवाद
पूरे दिन शीतलहर और गलन से परेशान रहे लोग
पलियाकलां। तराई इलाके में ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही चलने वाली शीतलहर और होने वाली गलन के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीरों को खासकर आवाजाही में दिक्कतें आईं। जगह-जगह दुकानदार ठंड के कारण अलाव जलाकर तापते नजर आए, जबकि बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंड और शीतलहर से आलू, सरसों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। संवाद

ममरी में नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
ममरी। घना कोहरा छाया रहने व शीतलहर के चलने से शुक्रवार को भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। सबसे ज्यादा बुजुर्गों का हाल बेहाल है। उधर, बच्चे भी सर्दी खांसी जुकाम के शिकार हो रहे हैं। उधर, सदर चौराहे पर अलाव की व्यवस्था न होने के चलते लोग कांपते रहे। जबकि मार्केट में सन्नाटे का माहौल रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बावजूद लोगों को शीतलहर से निजात नहीं मिल सकी. संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed