फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather changed, clouds remained throughout the day

Lakhimpur Kheri News: मौसम ने बदली करवट, दिनभर छाए रहे बादल

Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, clouds remained throughout the day
बृहस्पतिवार को सुबह चली ठंडी हवाओं के कारण कुछ ऐसे निकले लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश होने के आसार बने रहे। तापमान में भी हल्की कमी आई है। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम में बदलाव होने से पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से बढ़ने वाली गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत से ही शुरू हुई मौसम की तल्खी में बृहस्पतिवार को नरमी आई। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास हुई। हालांकि कहीं तेज बारिश नहीं हुई, पर बादल पूरे दिन छाए रहे। धूप न निकलने से गर्मी से हल्की राहत तो मिली, पर तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग की ओर से आंधी और बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट रहा, हालांकि दिनभर ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed