फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Waterlogging after heavy rain, garbage floating on the roads

Lakhimpur Kheri News: मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव, सड़कों पर तैरा कूड़ा

Thu, 05 Sep 2024 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging after heavy rain, garbage floating on the roads
पलिया के वाल्मीकि मोहल्ले जाने वाले रास्ते पर भरा पानी।
पलियाकलां। क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से डेढ़ घंटा लगातार मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 10 बजे के बाद तक पानी गिरता रहा। बारिश से शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी के साथ कूड़ा बहता दिखा।
विज्ञापन

पलिया के काकूपुरियान से वाल्मीकि मोहल्ले तक जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन फुट पानी भरा गया। मोहल्ला पांडेय बाबा में कुछ दिन पहले ठेकेेदार के मनमाने ढंग से सड़क निर्माण करने से मार्ग पर करीब दो फुट तक पानी चल रहा था। मोहल्ला इंद्रानगर में बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज के पीछे साफ-सफाई न होने से जलजमाव हो गया। इस इलाके में डेंगू के मरीज भी मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद पालिका सदस्यों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पिछले कुछ दिनों से सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं हो रही है। सड़क पर जलभराव के बाद कूड़ा-करकट तैरता रहा। मोहल्लेवासियों ने पालिका सदस्य पर नाराजगी जताकर साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन



नाली निर्माण न होने से मुख्य बाजार में जलभराव

मझगईं। कस्बे के निघासन मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबे मुख्य बाजार में पानी निकास के लिए नालियों का निर्माण न होने से बुधवार को बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे के पास हमेशा जलजमाव रहने से निघासन मार्ग की सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अन्नूलाल गुप्ता, महामंत्री रामू पटेल, शिवनंद, रामसनेही गुप्ता, विक्की पांडेय आदि ने नाली निर्माण कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद

पलिया के वाल्मीकि मोहल्ले जाने वाले रास्ते पर भरा पानी।

पलिया के वाल्मीकि मोहल्ले जाने वाले रास्ते पर भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed