फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water supply not restored in localities

Lakhimpur Kheri News: मोहल्लों में बहाल नहीं हुई जलापूर्ति

Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Water supply not restored in localities
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका क्षेत्र में लगे पंप नंबर तीन में खराबी को दो दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक पंप को दुरूस्त नहीं कराया जा सका है। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक सप्लाई वाॅल्व को सही कराया गया, लेकिन उसी दौरान दूसरी खराबी आ गई, जिसके चलते बुधवार की देर शाम तक समस्या समाप्त हो सकती है। फिलहाल टैंकरों से मोहल्लों में पानी की आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अचानक पंप नंबर तीन का सप्लाई वाॅल्व खराब हो गया। वाल्व खराब हो जाने के चलते कई मोहल्लों में वाटर सप्लाई बाधित हो गयी। जिन मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हुई, उनमें हाथीपुर उत्तरी, हाथीपुर कोठार, अर्जुनपुरवा, कपूरथला, सिविल लाइंस, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर व मेला मैदान शामिल हैं।
विज्ञापन

मोहल्लों के लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह सप्लाई आई थी, लेकिन उसके बाद से करीब 48 घंटे का समय बीत चुका है। घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। पानी सप्लाई शुरू न हो पाने के चलते रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया जाता है कि मामले की जानकारी होने के बाद नगर पालिका के ईओ ने जेई जलकल को तुरंत कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को टीम ने लगातार कार्य करते हुए सप्लाई वाल्व को देर शाम तक ठीक कर लिया। पंप चालू हो पाता इससे पहले ही अचानक दूसरी दिक्कत आने के चलते पंप ने कार्य करना बंद कर दिया है। जेई जलकल के साथ ही अन्य तमाम कर्मचारी पंप को सही करने में जुटे हुए हैं, आने वाले कुछ घंटों में वाटर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।


पानी आपूर्ति के लिए लगाए लखीमपुर और खीरी के टैंकर
नौ मोहल्लों में पानी की समस्या को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने लखीमपुर और खीरी के टैंकरों को लगाया गया है। ईओ के मुताबिक छह पानी के टैंकरों से मोहल्लों में पानी भिजवाया जा रहा है। एक टैंकर की क्षमता 5000 है। उनका कहना है कि कुछ जगहों से छुटपुट समस्याएं संज्ञान में आई हैं, जिन्हें सही करा दिया गया है। जल्द की पंप सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed