{"_id":"17560dfee81975e1568894dce9ec52fc","slug":"water-problem-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को नहीं मिल रहा कई दिनों से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को नहीं मिल रहा कई दिनों से पानी
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पेयजल व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। गोला रोड स्थित कृष्णा टाकीज के पास पंप की मोटर फुंकने से आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कंपनी बाग के पास पंप पर लगा ट्रांसफार्मर भी कई दिनों से फुंका पड़ा है तो वहीं अफसर कॉलोनी के पंप में वर्षा का पानी भरने से पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है।
कृष्णा टाकीज के पास पंप का मोटर फुंकने से संकटा देवी, द्वारिकापुरी, भटनागर कॉलोनी, हरिजन बस्ती, अयोध्यापुरी, टीचर कॉलोनी, संतोषनगर कॉलोनी, भरतपुरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पिछले कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। पालिका सदस्य कुमुदेश शंकर शुक्ला का कहना है कि पंप से पेयजल की सप्लाई ओवरहेड टैंक में न होकर सीधे पाइप लाइन से जुड़ी है। जिसके कारण पेयजल सप्लाई ठप है। वहीं संकटा देवी मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पेयजल सप्लाई बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं कंपनी बाग के पास स्थित पंप का 25केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंका पड़ा है। महज तीन घंटे जनरेटर से पंप चलाया जा रहा है। अफसर कॉलोनी में स्थित पंप में वर्षा का पानी भरने से मोटर नहीं चल पा रहा है। पेयजल सप्लाई के लिए दूसरे पंप का सहारा लिया जा रहा है।
एसडीएम आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि मोटर सिर्फ कृष्णा टाकीज वाले पंप का ही फुंका है। जिसे जल्द दुरुस्त करने को कहा गया है। अन्य स्थानों पर समस्या तो है लेकिन पानी की कोई दिक्कत नहीं है। शहर की पेयजल व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।