{"_id":"66a40740890acbd7bd0be9e4","slug":"water-level-of-sharda-river-rises-again-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-125683-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग से इमलिया फार्म की ओर जाता ग्रामीण। संवाद
पलियाकला। शुक्रवार सुबह 11 बजे से बनबसा बैराज से एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। कई क्षेत्रों को बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि पानी पास होने से जलस्तर में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर अब भी दो से तीन फुट पानी चल रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले पलिया-भीरा मार्ग से इमलिया जाने वाले रास्ते से जा रहे हैं। बाकी लोग पलिया होकर पहुंच रहे हैं।
महिलाओं ने तहसील पहुंचकर मांगी बाढ़ राहत सामग्री
26lkh_32
पलियाकलां। मरुआ पश्चिम के मजरा सरखना पश्चिम, सरखना पूरब, पुत्तूपुरवा, संभारीपुरवा आदि गांव से बड़ी संख्या में महिलाओं ने तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधान व लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाया और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण न करने की बात कही। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि कई बार लेखपाल व ग्राम प्रधान से कहा कि सर्वे कराकर बाढ़ राहत सामग्री दिला दें, लेकिन लेखपाल व प्रधान ने साफ कह दिया कि राहत सामग्री चाहिए तो तहसील जाकर स्वयं ले लो। तहसीलदार आरती यादव ने कहा कि सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाएगा। संवाद