{"_id":"68891377c98da3cb4e04d57d","slug":"water-abhishek-of-lord-shiva-on-nag-panchami-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151901-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक
Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पौराणिक शिव मंदिर में नाग पंचमी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नाग पंचमी पर पहली बार देखने को मिला है कि पौराणिक शिव मंदिर परिसर में कहीं भी सपेरे मौजूद नहीं रहे। इससे श्रद्धालु नागदेव को दुग्ध पान नहीं कर पाए। शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
नाग पंचमी पर नागदेव का पूजन एवं दुग्ध पान करने की प्राचीन परंपरा रही है। नाग पूजन से व्यक्ति को कालसर्प योग के दोष से मुक्ति मिलती है। नाग पंचमी पर पौराणिक शिव मंदिर परिसर में सपेरों का जमावड़ा रहता था, लेकिन मंगलवार को कहीं भी सपेरे नहीं दिखे। जानकारी करने पर पता चला कि इंस्टाग्राम पर सावन में एक युवक द्वारा सांप के साथ खेलने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी युवक ने सांप किसी सपेरे का बताया है।
जानकारों के अनुसार सांप दुर्लभ प्रजाति का बताया गया है। वन विभाग ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के साथ सपेरों की तलाश शुरू कर दी है, जिसके डर से सपेरे नदारद रहे। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में सपेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर लगा लोक परंपरा का गुड़ियों का मेला
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को मोहम्मदी रोड पर लोक परंपरा का गुड़ियों का मेला लगा। नाग पंचमी को लोक मान्यताओं परंपरा के तहत गुड़ियों का त्योहार भी कहा जाता है। लोक परंपरा के तहत मोहम्मदी रोड पर गांधी विद्यालय के सामने प्राचीन गुड़ियों का मेला लगा। जहां बालिकाओं और युवतियों ने कपड़े की कतरन से बनी गुड़िया डालीं। युवकों ने मूंज के कोड़े बनाकर गुड़ियों को पीटा। पास में रहने वाले नगर के वरिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत तिवारी ने बताया कि लोक परंपरा का यह त्योहार काफी प्राचीन है।
ममरी। नाग पंचमी के मौके पर दंपतियों ने गाय का दूध चने की घुंघुरी चढ़ाकर नाग देवता का पूजन किया और देवी-देवताओं के जयकारे लगाकर सुख समृद्धि की कामनाएं की। वहीं गांव की महिलाओं और लड़कियों ने गांव के बाहर कपड़े की कतरन से बनी गुड़िया डालकर सावन गीत गाए। इस मौके पर कई जगह दंगल के भी आयोजन किए गए। जहां युवाओं ने आपस में कुश्ती लड़ कर एक दूसरे को ताकत का एहसास कराया।
-- -- -- -- -- -