फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was closed for four hours Mituli-Maglganj route, display

चार घंटे ठप रहा मितौली-मैगलगंज मार्ग, प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मितौली (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Was closed for four hours Mituli-Maglganj route, display
महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
समस्याओं को लेकर भाकियू ने की किसान महापंचायत, बौना दिखा पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

 किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) ने यहां किसान महापंचायत की। इससे मितौली-मैगलगंज मार्ग करीब चार घंटे तक ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन जबरदस्त भीड़ के कारण उनकी कोशिश विफल रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासन बौना नजर आया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में डंडे और धारदार हथियार भी थे। उनकी मांग पर दो दिन पहले सीज की गई यूनियन की वैन को भी पुलिस ने वहीं लाकर सौंप दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हुई महा पंचायत में वर्ष 2015 में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुए गेहूं की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने, गन्ना का बकाया भुगतान कराने, पेंशन, पट्टे की जमीन का कब्जा आदि दिलाने की मांग की गई। मितौली तहसील में महापंचायत का आयोजन मंगलवार को पूर्व प्रस्तावित था, किन्तु प्रशासन ने रमजान माह के चलते धारा 144 का हवाला देते हुए रैली मितौली से आठ किलोमीटर पहले मैगलगंज थाने के परसेहरा गांव के पास ही होने दी। इसको लेकर तहसीलदार से यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला की नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान प्रदेश सचिव राकेश सिंह चौहान और प्रदेश प्रवक्ता मुसीर खान आदि नेता भी आ गए। प्रशासन ने फत्तेपुर कठिना नदी के पुल पर रोड को जाम कर किसानों के वाहनों को वहीं रोक दिया, किंतु किसान पैदल ही लाठी, डंडे और हंसिया लेकर लोहन्ना तक पहुंच गए, यहीं पर पंचायत हुई। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इस दौरान सीओ मोहमदी रामशंकर सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार झा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन पहले मितौली पुलिस द्वारा सीज की गई वैन लौटाई जाए। इस पर सीओ के निर्देश पर मौके पर लाकर वैन लौटा दी गई।
विज्ञापन

--
चप्पे चप्पे पर दिखी पुलिस
महापंचायत के दौरान प्रशासन ने मितौली तहसील परिसर सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात कर रखा था। इस दौरान जिले के आधा दर्जन थानों, जिनमें खीरी, नीमगांव, मैगलगंज, मितौली पसगवां, मोहम्मदी के एसओ और पीएसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिना परमीशन के कारण सीज की थी वैन
मितौली। सोमवार की शाम को किसान यूनियन की रैली का प्रचार कर रही वैन को पुलिस ने बिना परमीशन और प्रपत्र न होने के कारण सीज किया था, किन्तु किसान नेताओं की भीड़ के दबाव के चलते वैन को किसानों की महापंचायत स्थल पर ही ले जाकर देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed