फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warrantee injured in accident dies, constable's condition critical

Lakhimpur Kheri News: हादसे में घायल वारंटी की मौत, आरक्षी की हालत गंभीर

Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Warrantee injured in accident dies, constable's condition critical
फरधान। लालपुर बैरियर के पास कार से टकराकर घायल हुए वारंटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाने में तैनात आरक्षी संजीव कुमार ने फरधान थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि हैदराबाद थाने के गांव सेमरई निवासी वारंटी तिलकराम (65) को बाइक से न्यायालय लखीमपुर ला रहे थे। फरधान के कस्बा लालपुर बैरियर के पास कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही व वारंटी तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ओयल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। दो दिन चले इलाज के दौरान वारंटी की रविवार को मौत हो गई, जबकि घायल आरक्षी का इलाज चल रहा है। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि आरक्षी संजीव की तहरीर पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया गया है। कार पुलिस अभिरक्षा में है। संवाद
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक तिलकराम के पुत्र विश्रामलाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पुलिस ने पिता को बृहस्पतिवार को पकड़ा था। लखीमपुर आते समय लालपुर बैरियर के पास हादसा हो गया। आरोप है कि इलाज कराने के बजाय पुलिस ने पिता तिलकराम को जेल में दाखिल करा दिया, जहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed