{"_id":"62c9f53f02f2db4c0b047409","slug":"warrant-served-against-alt-news-co-founder-zubair-to-appear-in-court-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अल्ट न्यूज के सह संस्थापक जुबैर के खिलाफ वारंट तामील, सोमवार को कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अल्ट न्यूज के सह संस्थापक जुबैर के खिलाफ वारंट तामील, सोमवार को कोर्ट में पेशी
Sun, 10 Jul 2022 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 03:08 AM IST
सार
चौतरफा विवादों में घिरे ज़ुबैर की मुश्किल उस वक्त और बढ़ गई जब 2021 में उनके खिलाफ मोहम्मदी में दर्ज एक मामले में एसीजेएम कोर्ट ने खिलाफ वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विवादित ट्वीट मामले में सीतापुर जेल में बंद अल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर से वारंट तामील कराने शुक्रवार देर शाम सीतापुर गई पुलिस वारंट तामील करवाकर शनिवार को जनपद लौट आई है। अब ज़ुबैर को मोहमदी की एसीजेएम कोर्ट में 11 जुलाई को पेश होना है।
विज्ञापन
चौतरफा विवादों में घिरे ज़ुबैर की मुश्किल उस वक्त और बढ़ गई जब 2021 में उनके खिलाफ मोहम्मदी में दर्ज एक मामले में एसीजेएम कोर्ट ने खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस विवादित ट्वीट मामले में ज़ुबैर से वारंट तामील कराने सीतापुर जिला कारागार पहुंच गई। मामले में ज़ुबैर की तरफ से वारंट तामील किया गया।
विज्ञापन
मई 2021 में मोहम्मदी में ज़ुबैर के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
देवीस्थान निवासी आशीष कटियार ने मई 2021 में विवादित ट्वीट मामले में एसीजेएम कोर्ट में ज़ुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद निवासी मोहम्मद जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
ट्वीट से भावनाएं भड़काने के मामले में सीतापुर जेल में बंद हैं ज़ुबैर
अपने ट्विटर हैंडल से विवादित ट्वीट करने के मामले में ज़ुबैर सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं। उन पर अपने ट्वीट के जरिये जन समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इसी मामले में उनके खिलाफ सीतापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। ज़ुबैर के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीतापुर के मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी है। एक दूसरे मामले में दिल्ली की अदालत के आदेश पर वह अभी जेल में ही रहेंगे।