फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warning notices to three officers for poor progress in CM dashboard

Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर तीन अफसरों को चेतावनी नोटिस

Wed, 22 Apr 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Warning notices to three officers for poor progress in CM dashboard
लखीमपुर खीरी। सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर तीन जिलास्तरीय अफसरों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम ग्रामीण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना में सी ग्रेड और करीब 68 प्रतिशत लाभार्थियों को भुगतान न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में जिला बी ग्रेड पर रहा, जबकि पिछले करीब चार महीने से योजना में कोई प्रगति नहीं हुई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में भवन निर्माण और बजट खर्च की गति भी धीमी पाई गई, जहां लगभग 83 प्रतिशत बजट खर्च हुआ है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मनोज मौर्य और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हेमंत सक्सेना को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed