{"_id":"599843614f1c1bbb7d8b4a67","slug":"vulgar-voice-recording-against-the-great-men-viral-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के खिलाफ अभद्र वाइस रिकार्डिंग वायरल, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के खिलाफ अभद्र वाइस रिकार्डिंग वायरल, रोष
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रवक्ता ने सीओ सिटी को दी तहरीर
सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अश्लील शब्दों की एक वाइस रिकार्डिंग वायरल होने से लोगों में रोष है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित पंकज ने सीओ सिटी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सीओ ने सदर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित पंकज ने बताया कि सोशल मीडिया के व्हाट्सऐप के एक ग्रुप पर 31 जुलाई को एक सोनू नाम के एक व्यक्ति ने वाइस रिकार्डिंग पोस्ट की है। जिसमें महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। महापुरुषों के प्रति यह अभद्रता, राष्ट्रद्रोह है। यही नहीं पांच अगस्त को कई नंबरों से इस रिकार्डिंग का समर्थन किया गया और सुधीर नाम के व्यक्ति ने महात्मा गांधी के खिलाफ बहुत ही गंदी, अमर्यादित अश्लील पोस्ट डाली है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। सीओ सिटी हरीराम वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
16 दिन से कांग्रेस प्रवक्ता को टहला रहे सदर कोतवाल
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त की शाम करीब छह बजे कोतवाली जाकर सदर कोतवाल को तहरीर दी थी। इस पर सदर कोतवाल ने अगले दिन रिपोर्ट की कॉपी ले जाने के लिए बुलाया था। तब से लेकर वह शुक्रवार तक कोतवाली के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोतवाल आज-कल करते हुए टरकाने लगे। इस पर वे सीओ से मिले और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सदर कोतवाल के इस रवैये से कांग्रेसियों में रोष है।