{"_id":"66fc3e0043a91628b90fcf77","slug":"voting-will-take-place-on-60-seats-tomorrow-officials-are-busy-in-preparations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-130203-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 60 सीटों पर मतदान कल होगा, तैयारियों में लगे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 60 सीटों पर मतदान कल होगा, तैयारियों में लगे रहे अधिकारी
विज्ञापन
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट के चुनाव को लेकर अब केवल एक दिन ही शेष है। मतदान तीन अक्टूबर होगा। ऐसे में अधिकारी जहां चुनाव की तैयारियों में लगे हैं, वहीं डेलीगेट के दावेदार गांवों में घूमकर अपने पक्ष में ग्रामीणों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने गन्ना समिति में मतदान के लिए बनने वाले बूथों की जगह चिह्नित करने के साथ ही प्रवेश व निकासी आदि के बारे में भी चर्चा की।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह, कोतवाल मनबोध तिवारी ने गन्ना समिति के सचिव देवेंद्र कुमार से जानकारी ली। बताया गया कि 30 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ ग्रामसभा वार होगा। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने जगह का जायजा लेते हुए समिति परिसर में मौजूद जगह में ही बूथों को बनाने के लिए बूथवार चर्चा की। इसके अलावा एसडीएम ने पुलिस से ट्रैफिक व्यवस्था और मतदाताओं के आने व जाने के लिए रास्ते का निर्धारण करने की बात कही।
एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि 30 बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 60 डेलीगेट सीटों पर चुनाव होना है। समिति के सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि 58 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें 109 डेलीगेट चुने जाने हैं। इनमें सोमवार देर शाम तक 49 निर्विरोध चुने गए। 60 सीटों पर अब चुनाव होगा। सभी सीटों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जा चुके हैं। इन 60 सीटों के लिए 151 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा और करीब 20 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।