फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voter's Day: BLOs and supervisors doing excellent work rewarded

मतदाता दिवस : बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर पुरस्कृत

Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voter's Day: BLOs and supervisors doing excellent work rewarded
कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साथ में मौजूद एसपी संकल्प शर्
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र की सौगात मिली। बेहतरीन कामकाज वाले 40 बीएलओ, आठ सुपरवाइजर, डायट, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा स्तर पर प्रतियोगिताओं के 27 विजेता, छह वरिष्ठ नागरिक, 12 दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों, नवीन मतदाताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि हमें मतदान के मूल्यवान अधिकार का हमेशा सम्मान करना चाहिए। मतदान का अधिकार कोई साधारण अधिकार नहीं है, इसके लिए दुनिया भर के लोगों ने काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से हमारे संविधान ने बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को समान मतदान का अधिकार दिया है। इसके लिए हम अपने संविधान निर्माताओं के ऋणी हैं। इस दौरान एसपी संकल्प शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ये नए मतदाता बने
18 और 19 वर्ष के युवा नए मतदाता सक्षम सिंह कसेरा, आसिफ, जीत कश्यप, वात्सल्य त्रिवेदी, तौहीद, आर्यन सेठ, शिवम भार्गव, निखर गुप्ता, अभिषेक कश्यप, स्नेहा मिश्रा, दिव्या मिश्रा, स्नेहा गौतम, उमरा, कोमल सिंह, बुशरा, अनामिका कुमारी, श्रद्धा सिंह, विशाल भारती, भगत सिंह, सरिफुन निशा, मोहिनी, शिवानी आदि को सम्मानित किया।

----------------
प्रतियोगिताओं में इन्होंने मारी बाजी
नेहा परवीन प्रथम, मोहिनी कश्यप व सौम्या द्वितीय, काजल तृतीय, उच्च शिक्षा में नीलाक्षी श्रीवास्तव प्रथम, एंजल सिंह द्वितीय, गीत प्रतियोगिता में शावेज प्रथम, अनिकेत द्वितीय, अरसलान तृतीय, उच्च शिक्षा में निधी गौतम प्रथम, प्रीति गौतम द्वितीय, सुलेख में हुमेरा मंसूरी प्रथम, अमन वर्मा द्वितीय, आशुतोष तृतीय, स्किट्स में स्वेता प्रथम, मोहिनी कश्यप द्वितीय, सौम्या और माही तृतीय, निबंध में रिद्धिमा राठौर प्रथम, आयुषी पटेल द्वितीय, माध्यमिक में गरिमा राज प्रथम, आसिफ अली द्वितीय, इमरान खान, नाजनीन तृतीय, निबंध यशवर्धन प्रथम, अकमल द्वितीय सम्मानित किए गए।

कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साथ में मौजूद एसपी संकल्प शर्

कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साथ में मौजूद एसपी संकल्प शर्

कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साथ में मौजूद एसपी संकल्प शर्

कलेक्ट्रेट में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साथ में मौजूद एसपी संकल्प शर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed