फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voters are keeping silence in the noise of promises

ग्राम पंचायत लंदनपुर के 17हजार वोटरों पर टकटकी लगाए प्रत्याशी

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voters are keeping silence in the noise of promises
लंदनपुर ग्रंट का प्राचीन माता भुईयां देवी मंदिर - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। विधानसभा क्षेत्र गोला से चुनाव लड़ रहे सभी दलों के प्रत्याशियों की निगाहें सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट के 17000 वोटरों पर पर टिकी हैं, लेकिन वोटर अभी तक चुप्पी साधे हुए है। विधानसभा क्षेत्र गोला की सबसे बड़ी और 28 मजरों वाली ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में मतदाताओं की संख्या 17 हजार के करीब है। इसमें अनुमानित 6000 पिछड़े, 5000 अनुसूचित जाति, 1000 मुस्लिम, 800 सवर्ण और 150 सिख वर्ग मतदाता शामिल हैं। यहां भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों की टकटकी लगी हुई है। क्योंकि यहां के मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन

प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न कर रहे हैं। कोई सुशासन लाने का दावा कर रहा है तो कोई विकास कार्यों की गंगा बहाने का दंभ भर रहा है। वहीं, कोई गन्ने का भुगतान 15 दिन में दिलाने और भुईयां देवी मंदिर तक रोड बनवाने का राग अलाप रहा है, लेकिन मतदाता फिलहाल खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। यहां तक कि प्रत्याशी वहां की ग्राम प्रधान के दरवाजे तक दस्तक दे रहे हैं और अपने पक्ष में मतदाताओं का रुझान कराने का दबाव बना रह हैं। यहां के वोटर की रुझान क्या होगी यह भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed