{"_id":"57cad9aa4f1c1bd11f2cb388","slug":"voltage-line-440-vulnerable-the-death-of-the-young-man-came-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"440 वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
440 वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो मझगईं।
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, झूलते तारों को ठीक न करने पर लोग खफा
चाट विक्रेता था मृतक, घर में मचा कोहराम
कस्बे में 440 वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर एक चाट विक्रेता युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। बता दें कि यहां अर्से से बिजली के तार झूल रहे हैं लेकिन उनको ठीक नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर लोग बिजली विभाग से खफा हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। इधर, बिजली विभाग का कहना है कि आरोप गलत है मौत घर में किसी विद्युत उपकरण में करंट से हुई है।
कस्बा निवासी जोखेलाल का 45 वर्षीय पुत्र चुन्नीलाल गुप्ता चाट बेचने का धंधा करता था। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वह दरवाजे के पास झूलती 440 वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर गिर पड़ा। लोग उसे कस्बे के एक प्राईवेट क्लीनिक पर ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसको पलिया सीएचसी रेफर कर दिया गया। वहां भी गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घरवाले उसको पलिया से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि युवक ने दम तोड़ दिया। घरवाले युवक के शव को घर ले आए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कस्बे में झूलते बिजली के तारों से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा बना हुआ था। मामले में बिजली महकमे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
इधर, लाइन मैन जयचंद ने आरोप को नकारते हुए कहा है कि हादसा मेन लाइन से नहीं बल्कि घर में किसी बिजली उपकरण में उतरे करंट से हुआ है। फिलहाल युवक की मौत से उसकी पत्नी कौशल्या का रो- रो कर बुरा हाल है और उसको अब चार बच्चों की परवरिश की फिक्र सता रही है।