फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villgers alleges corruption in road construction in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बनने के बाद ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीण बोले- भ्रष्टाचार हुआ; जांच कराने की उठाई मांग

Sun, 02 Nov 2025 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 03:26 PM IST
सार

धौरहरा तहसील क्षेत्र के लोहरीपुर गांव के लिए आजादी के सात दशक के बाद पहली सड़क बनाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किया है। सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
villgers alleges corruption in road construction in lakhimpur kheri
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग उठाई - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के लोहरीपुर गांव को आजादी के सात दशक बाद विकास की पहली किरण के रूप में सड़क पहुंची, जो धौरहरा कफारा हाईवे से जोड़ती है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी होने से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारो ने मानकों का ध्यान नहीं रखा। इसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार सड़क पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को शिकायती भेजी है। क्षेत्रीय विधायक ने भुगतान रूकवाने की बात कही है। 

विज्ञापन


धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहरीपुर घुरघुट्टा बजुर्ग गांव को धौरहरा कफारा हाईवे से जोड़ने के लिए विधायक विनोद शंकर अवस्थी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क की मंजूरी दी। इस सड़क के निर्माण की टेंडर अनमोल कांट्रेक्शन लखनऊ को दिया गया। आजादी के सात दशक बाद सड़क का निर्माण अप्रैल माह में ठेकेदार एन सिंह के द्वारा शुरू कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने मानकों का ध्यान नहीं रखा और आनन फानन सड़क निर्माण करा दिया। सड़क निर्माण के तुरंत बाद से ही उखड़ने लगी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप- सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ 
लोहरीपुर घुरघुट्टा बजुर्ग के पूर्व प्रधान आरबी राज ने बताया कि आजादी के सात दशक बाद गांव को पहली सड़क मिली। सोचा था, इस सड़क से विकास की राह आसान होगी, पर ठेकेदार ने घटिया निर्माण कर हम सब को निराश किया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहरीपुर के व्यापारी सर्वेश साहू ने बताया कि कफारा धौरहरा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का जब निर्माण शुरू हुआ तो बेहद खुशी थी, पर यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई, सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। जो गिट्टी डालनी चाहिए नहीं डाली गई। यह सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। 

सत्यप्रकाश राज ने बताया कि सड़क निर्माण में काफी घोटाला हुआ है, निर्माण में डाली गई गिट्टी अभी से उखाड़ रही है। इसकी शिकायत डीएम सहित मुख्यमंत्री जी से करेंगे। 

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो हमारे गांव को सड़क दी, पर भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार किए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। 

विधायक बोले- भुगतान रुकवाएंगे 
धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सड़क निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनी है जिस ठेकेदार ने बनवाया है, उसका भुगतान रूकवाने के साथ उसपर कार्रवाई कराएंगे। 

कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि स्वीकृत मानक के अनुरूप ही सड़क का निर्माण कराया गया है। इसकी जांच भी अधिकारियों ने की है। बारिश की वजह से बजरी उखड़ी है। उसे ठीक करा देंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed