फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers of Ballipur said that the female leopard is roaming with two cubs

Lakhimpur Kheri News: बल्लीपुर के ग्रामीण बोले-दो शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ

Wed, 27 Aug 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Ballipur said that the female leopard is roaming with two cubs
मझगईं के बल्लीपुर में ग्रमीणों संग मौजूद वन विभाग का स्टाफ। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के बल्लीपुर में दो शावकों के साथ मादा तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। यहां वनकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है। पिंजरा और सीसी कैमरे भी लगवाने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दस दिन से हिंसक वन्यजीव खेतों के आसपास घूम रहा है।
विज्ञापन


मझगईं वन रेंज की ग्राम पंचायत बल्लीपुर में सोमवार को तेंदुआ का शावक देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व मझगईं से बल्लीपुर आ रहे एक बाइक सवार नकुल गुप्ता पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसके पंजे के निशान नकुल के पैर पर बन गए थे। 26 अगस्त को भी सुबह आठ बजे तेंदुआ राममिलन के घर के पास देखा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गांव के आसपास देखी जा रही है। राममिलन ने बताया कि तेंदुआ उनके खेत में बने घर के आसपास दिखाई दे रहा है। मंगलवार को भी खेत की तरफ वह आता-जाता दिखा, जिससे सभी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बल्लीपुर में तेंदुए का शावक दिखाई पड़ा था। दो दिन बीतने के बाद वह दोबारा नजर नहीं आया है। फिर भी गश्त बढ़ा दी गई है।
-------
बाघ के हमले में घायल हुई भैंस की मौत

ममरी। वन रेंज मोहम्मदी व हैदराबाद थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव में शनिवार सुबह बाघ के हमले में घायल हुई भैंस की बुधवार को मौत गई। फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया, बाघ के हमले में घायल हुई सोबरन लाल की भैंस का उपचार पशु चिकित्सालय में कराया जा रहा था। इस दौरान बुधवार को उसकी जान चली गई। भैंस के शव को मिट्टी में दफना दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed