फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villagers make ruckus after the death of a man

युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
villagers make ruckus after the death of a man
गांव में लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान। थाना फरधान क्षेत्र के गांव खानपुर में शुक्रवार की रात एक युवक संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मृतक के भाई ने भाभी और उसके घर आने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। मामला तूल पकड़ते देख प्रभारी निरीक्षक के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने मामले में विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर बमुश्किल लोगों शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव खानपुर निवासी रामू ने बताया कि वह तीन भाई हैं, बंटवारा हो चुका है। बड़े भाई ससुराल में रहते हैं। जबकि वह और मंझला भाई राजकुमार (40) एक ही घर में अलग-अलग दो भागों में रहते हैं। आरोप है कि सदर कोतवाली के गांव जुलाहनपुरवा निवासी एक व्यक्ति का राजकुमार के घर आना जाना है। करीब छह माह पहले ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वह झगड़े पर उतारू हो गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा पर कोई ठोस कार्रवाई न हुई।। नतीजतन उसका आना जाना बना रहा।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामू ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम युवक अपने दो साथियों के साथ भाई के घर आया था। शनिवार सुबह भाभी के रोने की आवाज सुनी तो वह उनके कमरे में पहुंचा तो उसके भाई राजकुमार का शव चारपाई के उपर लटका था। पूछने पर भाभी ने बताया उन्होंने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चारपाई से मात्र पांच फुट की ऊंचाई पर अरगनी में गमछे से फंदा लगाने की बात किसी को हजम नहीं हुई। परिस्थितियों को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने राजकुमार की हत्या का अंदेशा जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए जाने देने की बात कही। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी बात पर अडिग रहे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। तब शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा। मृतक के भाई रामू ने भाभी और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में मृतक ने बेची थी सात बीघा जमीन
परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार बहुत ही सीधा था। आरोप है पत्नी ने दबाव डालकर उसकी रौंसा और खानपुर स्थित सात बीघा जमीन बिकवा दी थी और पूरी रकम हड़प कर ली थी।

पत्नी का-सभी आरोप गलत
मृतक की पत्नी ने बताया शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद हम लोग छत पर लेटने चले गए थे। रात में वह नीचे कमरे में चले आए। थोड़ी देर बाद वह नीचे आई तो देखा वह चारपाई पर बैठे हैं और उनके गले में गमछे का फंदा पड़ा है। उसने तुरंत फंदे को खोला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। उस पर लगाए आरोप गलत हैं।
मामला हत्या या आत्महत्या का है। यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
-संजय नाथ तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed