फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers made the couple wear garlands of shoes and paraded them around the village in Lakhimpur kheri

UP: अपने बने दुश्मन तो कुएं में कूदे जीजा-साली, घरवालों ने पहले बचाया... फिर दी 'तालिबानी सजा'

Wed, 11 Jun 2025 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले जीजा-साली को सरेआम अपमानित किया गया। ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर दोनों को घुमाया। युवक की पिटाई भी लगाई। 

विज्ञापन
Villagers made the couple wear garlands of shoes and paraded them around the village in Lakhimpur kheri
प्रेमी युगल को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के साथ तालिबानी सलूक किया गया। मंगलवार को युवक और युवती को प्रेम प्रसंग के चलते ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। युवक की पिटाई की गई। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती को अपने जीजा से प्यार हो गया। कुछ दिनों पहले दोनों ने शादी कर ली थी। इस पर युवती के परिजनों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि इसी के चलते युवती के भाई ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या कर ली थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को सरेआम सजा देने का फैसला किया। इसकी जानकारी युवक और युवती को हुई तो दोनों आत्महत्या करने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद उन्हें सरेआम अपमानित किया। जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

यह भी पढ़ें- चलती कार में महिला से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशा देकर किया बेहोश, फिर की दरिंदगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने समझदारी दिखाते हुए भीड़ से दोनों को छुड़ाया और सुरक्षित बाहर निकाला। इस संबंध में मझगईं थाना प्रभारी राजू राव ने कहा कि ऐसी किसी घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि यह हालिया मामला हुआ तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो वर्तमान का है या पुराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed