फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers continue to fear leopard, forest department says it's fishing cat

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए का डर झेलते रहे ग्रामीण, वन विभाग ने बताया फिशिंग कैट

Tue, 10 Feb 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers continue to fear leopard, forest department says it's fishing cat
शावकों को देखते ग्रामीण और वनकर्मी। संवाद
मझगईं। लुधौरी वन रेंज क्षेत्र के गांव दौलतापुर के मजरा सुरजीपुरवा में सोमवार सुबह सुरेश कुमार को सरसों के खेत में वन्य जीव का शावक दिखाई दिया। तेंदुए के शावक की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

सुरेश गांव के पूरब दिशा में स्थित तालाब के पास खेत देखने गए थे। वहां मिश्रीलाल भार्गव के सरसों के खेत की मेढ़ पर उन्हें एक छोटा शावक बैठा दिखाई दिया। उसके शरीर पर बने निशानों को देखकर सुरेश के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने इसे तेंदुए का बच्चा समझकर वहां से जान बचाकर भागा और गांव में शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। लोग डर रहे थे कि अगर शावक यहां है तो मादा तेंदुआ भी आसपास हो सकती है।
विज्ञापन

सूचना पर तुरंत लुधौरी वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शावक को बोरी में बंद किया और अपने साथ ले गए। वन दारोगा पीयूष कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि यह तेंदुए का नहीं, बल्कि फिशिंग कैट का शावक है। शारीरिक बनावट और शरीर पर धब्बे होने के कारण लोग अक्सर इसे तेंदुआ समझ लेते हैं। शावक को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान वनरक्षक सरताज अली, चंद्र शेखर, राजेंद्र भार्गव और छोटेलाल सहित पूरी टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed