फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers beat villagers, report against seven

दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat villagers, report against seven
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दबंगों ने घर में घुस कर एक ग्रामीण को पीट कर जख्मी कर दिया और घर में रखा सामान तोड़फोड़ डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अमीरनगर निवासी जीशान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जून रात को पड़ोस के अब्दुल खां, जावेद खां, फिरदौस खां, सद्दाम खां, शहंशाह खां, जकील और मोबीन ने एक राय होकर घर में घुस आए और लाठी, सरिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर जख्मी कर दिया। चीख पुकार पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। 25 जून को चौकी प्रभारी को घटना की शिकायत की जिस पर मेडिकल कराकर जांच का बहाना बना कर टरका दिया। पीड़ित ने तीन जुलाई को निरीक्षक संजय त्यागी से मिलकर आपबीती बताई। जिस पर उन्होंने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना चौकी इंचार्ज अमीरनगर को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed