फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies under suspicious circumstances, fear of murder

ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances, fear of murder
प्रतीकात्मक
परिवार के लोगों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज गांव में शनिवार की रात 52 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव झोपड़ी में पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने एक पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
द्वारिकागंज गांव में 52 वर्षीय अविवाहित संकटा प्रसाद रैदास अपनी वयोवृद्ध मां नंदरानी के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहता था। नंदरानी के अनुसार शनिवार रात संकटा प्रसाद ने पड़ोसी अमर सिंह के साथ शराब पी। बाद में दोनों का आपस में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर अमर सिंह और उसकी पत्नी ने संकटा प्रसाद की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिस पर अमर सिंह ने फोन करके 112 डायल पुलिस को बुला लिया। वृद्धा के अनुसार बाद में पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर सुबह थाने आने को कह कर चली गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब वह सो कर उठी तो संकटा प्रसाद का शव झोपड़ी में पड़ा मिला। इससे उसे आशंका है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। मृतक की बहन श्रीदेवी जो गांव में ही रहती है की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed