फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies due to quack treatment

Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to quack treatment
ओयल। नगर पंचायत कार्यालय के पास झोलाछाप के इलाज से कादीपुर के मजरा सफियापुर निवासी ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया। घटना के बाद झोलाछाप फरार हो गया।
विज्ञापन

ओयल चौकी के सफियापुर निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह एक ढाबे पर काम करता है। पिता परमेश्वरदीन पुत्र छेद्दू (50) पल्लेदारी का काम करते थे। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण काम पर नहीं गए। पिता ने दोपहर करीब एक बजे ढाबे पर आकर बताया कि खांसी की दवा लेने जाना है। रुपये और साइकिल लेकर ओयल चले गए। करीब एक घंटे बाद सूचना मिली कि पिता परमेश्वरदीन की नगर पंचायत कार्यालय के सामने नगर पंचायत की किराये की दुकान में क्लीनिक चला रहे झोलाछाप विनोद वर्मा के यहां मौत हो गई है।
विज्ञापन

पहुंचकर देखा तो पिता बेंच पर लेटे थे और मुंह से झाग निकल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद झोलाछाप भाग गया। जानकारी मिलते ही पहुंची ओयल पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंजार्च विनोद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed