फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies after being hit by pickup

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by pickup
अशोक सिंह, फाइल‌ फोटो
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर पार करते हुए पिकअप की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गांव डुडौलिया निवासी अशोक सिंह (52) सोमवार शाम गांव निवासी नरवीर सिंह के साथ बाइक से गांव मोहदियापुर जा रहे थे। गांव से करीब एक किमी दूर बरनैया मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर पार करते समय शाहजहांपुर की ओर से आई पिकअप की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। अशोक सिंह के बड़े बेटे देवेंद्र सिंह की बीती फरवरी में हत्या कर दी गई थी। तीन दिन से लापता देवेंद्र का शव उसी के घर में 15 फरवरी को बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करीब छह साल पहले छोटे अविवाहित बेटे पंकज की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो जवान बेटों की मौत से पिता अशोक और मां सुमन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। बड़े बेटे देवेंद्र की मौत के गम से सुमन अभी उबर भी नहीं पाईं थीं कि सोमवार को पति अशोक सिंह की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया। घर में अब सुमन के साथ उनकी बहू रेखा, पोता अंश और पोती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed