फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   villager died of poisonous gas who went down well to rescue cow in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: गाय को निकालने कुएं में उतरा ग्रामीण, जहरीली गैस से मौत, दो युवकों की हालत बिगड़ी

Tue, 30 Jul 2024 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 12:46 PM IST
सार

मैगलगंज थाना क्षेत्र के जमुनिया रना गांव में मंगलवार सुबह एक पालतू गाय कुएं में गिर गई। उसे निकालने के लिए गांव के ही रामलखन कुएं में उतरे। जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
villager died of poisonous gas who went down well to rescue cow in lakhimpur kheri
कुएं के आसपास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जमुनिया रना गांव में कुएं में गिरी गाय को निकालने कुएं में उतरे ग्रामीण रामराखन (45) पुत्र बेनी माधव की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। दो अन्य युवकों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मैगलगंज थाना क्षेत्र के जमुनिया रना गांव में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीण शिव सिंह की गाय पक्के कुएं में गिर गई। गाय को निकालने के लिए गांव के रामराखन कुएं के अंदर बगैर रस्सी के सहारे उतर गए। कुएं के अंदर पहुंचते ही जहरीली गैस के कारण वह आकर बेहोश हो गए। 
विज्ञापन


बचाने उतरे दो युवकों का भी घुटने लगा था दम 
रामराखन को निकालने के लिए गांव के ही राजकिशोर और अजय कमर में रस्सी बांधकर कुएं के अंदर उतरे। रामराखन के पास पहुंचते ही इन लोगों का दम भी घुटने लगा तो उन्होंने आवाज दी। ग्रामीणों ने उनको फौरन बाहर निकाल लिया। इसके बाद किसी की कुएं में जाने  की हिम्मत नहीं हुई। 

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड टीम दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण और गाय को बाहर निकाला। परिजन रामराखन को लेकर सीएचसी पसगवां पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामलखन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed