फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village Health and Nutrition Day Mission

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण मिशन दिवस मनाया

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का हुआ अन्नप्राशन
विज्ञापन

हर बुधवार, शनिवार को मनाया जाता है ग्राम स्वास्थ्य पोषण मिशन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म की तैयारी सहित अपनी देखभाल करने की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों की अन्नप्राशन रस्म भी कराई गई।
एनआरएचएम के राजीव पांडे ने बताया कि शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इसके तहत हर केंद्र पर सात माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म अदा की गई। इन्होंने बताया कि कालाडुंड और कैमा खुर्द गांव में रेनू त्रिवेदी और दलजीत के नेतृत्व में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम हुए। इसमें दोनो गांवों के केंद्रों पर सात माह की तीन-तीन गर्भवती महिलाओं की विधिवत गोद भराई और  छह माह के तीन तीन बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म हुई। गोद भराई के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने गर्भवती महिलाओं को फल, मेवा और पोषाहार दिया और खीर बनाकर छह माह के बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म अदा की और कटोरी चम्मच दिए। इस मौके पर रेनू त्रिवेदी और दजलीत ने गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म की तैयारी के साथ साथ अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए गपशप पोटली की जानकारी दी। इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स सहित गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीवी राम के अनुसार एनआरएचएम के तहत हर बुधवार और शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाता है। इसमें सात माह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed