{"_id":"5fda49cf8ebc3e3dd12f84c4","slug":"vijay-divas-lakhimpur-news-bly4304315102","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस
विज्ञापन
कार्यालय पर विजय दिवस मनाते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुधवार को कांग्रेसियों ने जिले भर में विजय दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सपूतों को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी रमाकांत गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1971 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर एक अलग राष्ट्र बांग्लादेश का गठन किया था। उस समय पाकिस्तानी सेना के 90,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो विश्व इतिहास में भारत की शौर्यगाथा का परिचायक बना। इसलिए 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इकबाल अहमद खां एवं राम कुमार मिश्रा ने कहा 1971 में कम साधन होने के बावजूद इंदिरा गांधी ने जो कर दिखाया था उसे देखकर पूरा विश्व दंग रह गया था। मोहन चंद्र उप्रेती एवं ज्ञान शर्मा ने भी विचार रखे।
गोला गोकर्णनाथ। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कई जगहों पर विजय दिवस मनाते हुए सैनिकों को सलामी देकर तिरंगा लहराया।
भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर सैनिकों को सलामी देते हुए तिरंगा फहराया गया। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कई जगहों पर विजय दिवस मनाते हुए सैनिकों को सलामी देकर तिरंगा लहराया।
भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर सैनिकों को सलामी देते हुए तिरंगा फहराया गया। संवाद