फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vigilance on the border, in the town FILLIN

सीमा पर सतर्कता, शहर में खानापूरी

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vigilance on the border, in the town FILLIN
ssb - फोटो : amar ujala
एसएसबी ने बार्डर पर की सघन तलाशी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर भी नहीं दिखी पुलिस
विज्ञापन

पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद से प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाई अलर्ट का सही मायने में असर खासतौर पर नेपाल सीमा पर दिखाई पड़ा। एसएसबी ने नेपाल से आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली। वहीं एसपी के आदेश के बाद भी सिविल पुलिस बेखबर रही। शहर में कलक्ट्रेट में सर्च अभियान चलाया गया। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी कोई चेकिंग नहीं की गई। पेश है अमर उजाला टीम की एक रिपोर्ट।

सीन एक: कलक्ट्रेट गेट
कलक्ट्रेट गेट पर सिर्फ एक होमगार्ड तैनात है। वह भी सिर्फ खाली हाथ। मुख्य गेट होने के कारण इस गेट से सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। हाई अलर्ट के बाद भी गेट पर कोई चेकिंग नहीं कराई गई। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड भी बाइक पर बैठकर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा। दोपहर करीब एक बजे दीवानी न्यायालय परिसर  की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और संदिग्धों की तलाशी ली।   
विज्ञापन


सीन दो: रोडवेज बस अड्डा 
सुरक्षा की दृष्टि से रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस चौकी भी स्थापित हैं। यहां चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। पूरे दिन बस अड्डे पर भारी भीड़ रहती है, लेकिन हाई अलर्ट घोषित होने के बाद भी यहां कोई चेकिंग नहीं हुई। आलम यह था कि जब अमर उजाला की टीम रोडवेज बस स्टेंड पहुंची तो चौकी इंचार्ज और सिपाही नदारद थे। कुर्सियां खाली पड़ीं धूल फांक रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन तीन: रेलवे स्टेशन 
अमर उजाला की टीम जब रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां भी पुलिसकर्मी गायब थे। यात्रियों की सहायता और निगरानी के लिए बना पुलिस बूथ भी खाली पड़ा था। लोग बेखौफ होकर आ जा रहे थे। आरपीएफ के जवान भी प्लेटफार्म पर नहीं दिखे। रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट हवा हवाई साबित हुआ। 

सीन चार: संकटा देवी मंदिर 
शहर का संकटा देवी मंदिर पौराणिक मंदिर है। इस मंदिर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ हमेशा बनी रहती है। शनिवार से नवरात्र शुरू होने के कारण मंदिर पर खासी भीड़ थी। भारी भीड़भाड़ होने के बाद भी यहां पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था, जबकि मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी है। 

सीन पांच: नेपाल बार्डर 
हाई अलर्ट का असर नेपाल बार्डर पर देखने को मिला। एसएसबी चौकी के इंस्पेक्टर ललित कुमार ने फोर्स के साथ नेपाल से आने-जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी की और लोगों की सघन तलाशी ली। मोहाना नदी के गुलरिया घाट, मरिया घाट सहित अन्य घाटों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। घाट ठेकेदारों को भी समय से घाट चालू करने और बंद करने के कड़े निर्देश दिए। एसएसबी की चेकिंग से बार्डर पर हड़कंप मचा रहा। 

सीओ की डांट के बाद लगा बैरियर 
एसपी अखिलेश चौरसिया ने रामापुर, राजापुर, महेवागंज और शारदानगर समेत हाईवे और प्रमुख मार्गों पर स्थित थानों और पुलिस चौकियों को बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। दोपहर करीब एक बजे जब सीओ सिटी एमपी सिंह ने चेकिंग की जानकारी ली तो पता चला की शारदानगर चौकी पुलिस ने न तो बैरियर लगाया और न ही कोई चेकिंग की। इस पर सीओ सिटी ने कड़ी नाराजगी जताई और बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई चौकी पुलिस ने चेकिंग शुरू की। 


बैरियर लगाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। अगर चेकिंग में कोई लापरवाही हुई है तो वह इसकी जांच कराएंगे और दोषी मिलने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। 
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed