फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   video viral

शहरी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए रुपये लेने का वीडियो वायरल

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
video viral
खीरी टाउन। प्रधानमंत्री मोदी ने शहर में रह रहे बेघरों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की है। मगर, यह योजना लोगों की कमाई का जरिया बन गई है। आवास निर्माण सर्वे का कार्य देख रहे निजी कंपनी के युवक लाभार्थियों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को एक वायरल वीडियो से हुआ।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इमसें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से सर्वेयर रूपये लेते दिख रहा है। वीडियो वायरल होने से डूडा कार्यालय में सर्वे का काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी लगते हुए डूडा के परियोजना के अधिकारी ने इसकी जानकारी कंपनी के लोगों को दी। इस पर कंपनी के अमित श्रीवास्तव ने रिश्वत लेने वाले सर्वेयर पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वीडियो में तस्वीर साफ न होना बताकर लौटा दी तहरीर
रिश्वत लेने का वीडीयो वायरल हुआ। डूडा पीओ के निर्देश पर सर्वे करवा रही संस्था ने थाने पर तहरीर भी दी। मगर, थाना प्रभारी ने वीडियो में चेहरा साफ न दिखने की बात बताकर तहरीर ही वापस कर दी। जबकि वीडियो में रूपये देने और लेने वाले का चेहरा स्पष्ट है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल मामले में अमित श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी। मगर, उसमें तस्वीर साफ न होने के कारण उसे वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेयर के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी सर्वे करा रही कंपनी के लोगों को दे दी है। यदि कंपनी के लोग सर्वेयर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते हैं तो सोमवार को एसपी को तहरीर दी जाएगी।
- राजेश कुमार पांडे, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed