फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video of Lekhpal taking money from farmer goes viral

किसान से पैसे लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking money from farmer goes viral
मितौली। तहसील मुख्यालय में किसान से पैसे लेते हुए एक लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कानूनगो मनु माथुर की अगुवाई में एक टीम गठित कर जल्द ही रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मितौली तहसील में तैनात लेखपाल दीपेश गिरी का वायरल वीडियो ब्लॉक परिसर के एक कक्ष का बताया जा रहा है। पैसे देने वाले रामनगर के किसान रामचंद्र ने बताया कि वह अपनी वरासत कराने के लिए तहसील मुख्यालय आया था। यहां उसकी मुलाकात पहले से जान पहचान के लेखपाल दीपेश गिरी से हुई। उन्होंने एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक को बुलाकर उससे वरासत आनलाइन करने को कहा।
विज्ञापन

इस पर उसने दो सौ रुपये लेखपाल दीपेश को दिए थे। लेखपाल दीपेश गिरी ने पैसे सीएससी संचालक को सौंपे थे। इस मामले में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वहीं आरोपी लेखपाल दीपेश गिरी ने बताया कि वह 28 अप्रैल को मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। तब से वह मेडिकल पर है। वीडियो की उनको कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी लेखपाल मितौली के मुल्तानपुर ग्रंट में तैनात बताया जा रहा है। एसडीएम विधेश ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो मिला है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed