{"_id":"6856d3b81b8c4283ef0e8da0","slug":"video-of-laughter-and-jokes-during-surgery-in-a-private-hospital-goes-viral-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: अस्पताल में हो रही थी सर्जरी, डॉक्टर को बीएएमएस बताकर हंसी-मजाक करता दिखा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: अस्पताल में हो रही थी सर्जरी, डॉक्टर को बीएएमएस बताकर हंसी-मजाक करता दिखा स्टाफ
Sat, 21 Jun 2025 09:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:16 PM IST
सार
यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में सर्जरी के दौरान का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एक निजी अस्पताल में मरीज की सर्जरी के दौरान का वायरल वीडियो हो रहा है। यह वीडियो लखीमपुर खीरी के किसी अस्पताल का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
वीडियो में दो डॉक्टर, जिसमें एक पुरुष व दूसरी महिला डॉक्टर है, दोनों मरीज की सर्जरी कर रहे हैं। साथ ही अन्य स्टाफ भी ऑपरेशन कक्ष में मौजूद है। खास बात ये है कि इसमें स्टाफ के लोग महिला डॉक्टर का नाम लेते हुए उन्हें बीएएमएस डिग्री धारी बताकर ऑपरेशन करने की बात पर हंसी-मजाक करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी यह वीडियो जिले से संबंधित होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन