{"_id":"6a4d3cb88e218d24e40b797f","slug":"video-of-hospital-operating-in-shops-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179303-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुकानों में संचालित अस्पताल का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुकानों में संचालित अस्पताल का वीडियो वायरल
Tue, 07 Jul 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फरधान। कस्बा कैमहरा में दो दुकानों और पीछे बने बरामदे में संचालित एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में अस्पताल में मरीज भर्ती होने और उपचार किए जाने का दावा किया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सीएचसी फरधान क्षेत्र के कस्बा कैमहरा में बिजली उपकेंद्र के पास दो दुकानों और पीछे बने बरामदे में अस्पताल संचालित होने का वीडियो वायरल हुआ है। अस्पताल का कोई नाम प्रदर्शित नहीं है। शीशे के केबिन पर केवल ''हॉस्पिटल'' और ''मरीज भर्ती की सुविधा उपलब्ध'' लिखा है।
वीडियो में अस्पताल के अंदर दो-तीन बेड दिखाई दे रहे हैं। दो बेडों पर महिला मरीज भर्ती हैं। गर्मी के कारण वे हाथ से पंखा झलती नजर आ रही हैं। बरामदे में अग्निशमन उपकरण और फायर सेफ्टी व्यवस्था भी दिखाई नहीं देती। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
वीडियो में डॉक्टर की कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति से डॉक्टर का नाम और डिग्री पूछी गई, लेकिन उसने जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने बताया कि वायरल वीडियो से मामले की जानकारी हुई है। संबंधित अस्पताल का पंजीकरण उनकी जानकारी में नहीं है। जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।