{"_id":"656a2883b5ba326ce50afb94","slug":"vehicles-loaded-with-sugarcane-will-be-able-to-pass-through-mill-diversion-road-from-9-pm-to-5-am-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-10387-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे वाहन रात नौ से सुबह पांच तक मिल डायवर्जन रोड से गुजर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे वाहन रात नौ से सुबह पांच तक मिल डायवर्जन रोड से गुजर सकेंगे
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में अधिकारियों, चीनी मिल प्रबंधन और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रात नौ बजे के बाद मिल डायवर्जन रोड से ले जाने की सशर्त अनुमति मिल गई है।
शुक्रवार को कोतवाली में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, बजाज चीनी मिल मैनेजर आरके मिश्रा, किसान नेता दिलबाग सिंह संधू, अमनदीप सिंह, अंजनी दीक्षित के बीच रात के समय गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन रोड होते हुए चीनी मिल ले जाने को लेकर बैठक हुई। इसमें किसानों ने कहा कि अलीगंज रोड से आने वालीं गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भूतनाथ रोड, नए बाईपास होते हुए बजाज चीनी मिल ले जाने में काफी समस्या होती है।
किसानों को 7 से 8 किलोमीटर अधिक चलना पड़ता है। ऐसे में हाईवे पर निकलने से हादसे का भय भी बना रहता है। किसानों ने अलीगंज की ओर से आने वाले गन्ना भरे वाहनों को अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन रोड होते हुए चीनी में ले जाने की मांग की। करीब दो घंटे तक चले विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी कि अलीगंज रोड की गन्ना ट्रॉलियों को रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 तक मिल डायवर्जन रोड होते हुए चीनी मिल जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने हिदायत दी कि शहर में यदि जाम की समस्या हुई या यातायात नियमों की अनदेखी की गई तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर किसान नेता अंजनी दीक्षित, हरी सिंह, अमनदीप संधू, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह सतनाम सिंह अनिल अवस्थी, मनोज वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
सशर्त मिली अनुमति
अधिकारियों ने हिदायत दी कि चालक नशे की हालत में ट्रैक्टर न चलाएं, सिंगल हेडलाइट वाले ट्रैक्टर, डबल ट्राली जुड़े ट्रैक्टर, शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
वर्जन
अलीगंज रोड से आने वाली गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अंबेडकर तिराहे मिल डायवर्जन रोड से रात 9 बजे से सुबह 5 तक अनुमति रहेगी। शहर में जाम लगे या यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।
- रत्नाकर मिश्रा एसडीएम गोला
बाहर होने के कारण मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सका हूं। मैं किसानों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन शहर में जाम की समस्या नहीं बनने दी जाएगी।
विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिकाध्यक्ष गोला