फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VDO surrounded by indecency, report on seven including the President

वीडीओ को घेरकर की अभद्रता, प्रधानपति समेत सात पर रिपोर्ट

Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
VDO surrounded by indecency, report on seven including the President
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन करने गए थे गांव गए थे वीडीओ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोंधिया में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का सत्यापन करने गए वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) के साथ प्रधानपति और उनके समर्थकों ने अभद्रता की। दोबारा गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह गांव से भागकर भीरा थाने पहुंचे और प्रधानपति समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिजुआ ब्लॉक में तैनात वीडीओ अशोक कुमार राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ग्राम पंचायत गोंधिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए आवासों की तृतीय किस्त का जियो टैग एवं स्थलीय सत्यापन करने बुधवार को दोपहर 1.30 बजे पहुंचा था। आवास सत्यापन के समय प्रधानपति पलविंदर सिंह एवं उसके समर्थक रावेंद्र मिश्रा, विजय मिश्रा, अजय मिश्रा, जागीर सिंह, दया सिंह, जाबिर सिंह आदि ने मारने की नीयत से घेर लिया। आरोप है कि जातिसूचक गालियां देकर सरकारी कार्य करने से रोका और दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के मुताबिक प्रधानपति पलविंदर सिंह समेत सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच सीओ गोला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed