{"_id":"6adf9c5ee86697ae6d03b6bf","slug":"110-nature-guides-will-become-companions-of-the-forest-in-the-new-tourist-season-of-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-188481-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के नए पर्यटन सत्र में जंगल के हमसफर बनेंगे 110 नेचर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के नए पर्यटन सत्र में जंगल के हमसफर बनेंगे 110 नेचर गाइड
Tue, 27 Oct 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के नए पर्यटन सत्र में 110 नेचर गाइड पर्यटकों के जंगल सफर के हमसफर बनेंगे। ये गाइड सैलानियों को दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन्यजीवों की विशेषताओं से परिचित कराने के साथ ही प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेंगे। पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ से पहले इन गाइडों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हो गया।
डीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में चयनित नेचर गाइडों को जंगल की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और वन्यजीवों के व्यवहार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षित गाइड पर्यटकों को जंगल के प्राकृतिक परिवेश और वन्यजीवों की विशेषताओं के बारे में जानकारी देंगे। उधर, नए पर्यटन सत्र की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्यटन मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। व्यू लाइन रोड की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। पर्यटन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के पंजीयन की प्रक्रिया भी पूरी होने की संभावना है।