{"_id":"6adf9b7b28423d90c50d8339","slug":"ravana-the-symbol-of-ego-was-burnt-amidst-chants-of-ram-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-188479-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राम के जयकारों के बीच जला अहंकार का प्रतीक रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राम के जयकारों के बीच जला अहंकार का प्रतीक रावण
Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव मन्यौरा में धू-धू कर जल रहा रावण का पुतला। संवाद
फरधान। मन्योरा में दशहरा मेले के तीसरे दिन असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। देर शाम राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा।
गांव मन्योरा के दशहरा मेले में शाम चार बजे गांव के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। रावण वध के बाद उसके पुतले में आग लगाई गई। संवाद
-- -- -- -- -- --
रामलीला मेले के लिए हुआ भूमि पूजन
तिकुनिया। श्री जनता रामलीला कमेटी के 76वें वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए रामलीला मैदान में धूमधाम से भूमिपूजन किया गया। पंडित हेमंत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। रामलीला मेले में भारत और नेपाल के नागरिक भाग लेते हैं। भूमि पूजन के दौरान कमेटी के महामंत्री अजय गर्ग टीटू, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, संरक्षक शिव कुमार गर्ग और कार्यवाहक उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -
चार वर्षों से नहीं हुई रामलीला, बरवर के लोगों में निराशा
बरवर। नगर पंचायत में पिछले चार वर्षों से रामलीला का मंचन नहीं कराया जा रहा है। इससे कस्बे के लोगों में निराशा है। लोगों ने रामलीला मंचन शुरू कराने और मेला आयोजित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
चेयरमैन संजय शर्मा के कार्यकाल को करीब चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान रामलीला का मंचन नहीं हुआ। मेला न लगने से रामलीला मंचन का चबूतरा उपले रखने और तांगा-बुग्गी खड़े करने का ठिकाना बन गया है। कई वर्षों से मेला आयोजित नहीं होने के कारण मैदान पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है।
चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया कि अगली बैठक में रामलीला मेले का प्रस्ताव रखा जाएगा। सभासद तैयार होते हैं तो मेले के आयोजन पर विचार किया जाएगा। संवाद